जनवरी के महत्वपूर्ण दिवस 2021 परीक्षा उपयोगी

इस पोस्ट में जनवरी महीने के सभी महत्वपूर्ण दिन और दिवस दिए गए हैं जो किसी उपलक्ष्य में या किसी की याद में मनाए जाते हैं l जनवरी महिना बहुत ही महत्वपूर्ण महिना होता है दिवसों के सम्बन्ध में, महत्वपूर्ण दिवस जो सभी तरह की परीक्षाओं में पूछे जाते हैं वो सभी जनवरी महत्वपूर्ण दिन और दिवस इस पोस्ट में दिए गए हैं l
January month important days in Hindi

जनवरी महत्वपूर्ण दिवस

  • 1 जनवरी - नए वर्ष का प्रथम दिन
  • 1 जनवरी - वैश्विक परिवार दिवस
  • 4 जनवरी - विश्व ब्रेल दिवस = प्रतिवर्ष 4 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाना प्रस्तावित किया गया था। ब्रेल लिपि के आविष्कार सर लुइस ब्रेल (फ्रांस) के जन्मदिन के स्मरण में यह दिवस मनाया जाता है। ध्यान दें कि 4 जनवरी, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहला ‘विश्व ब्रेल दिवस’ मनाया गया था।
  • 6 जनवरी - युद्ध अनाथ बच्चों के लिए विश्व दिवस = युद्ध में जिन बच्चों के माता-पिता शहीद हो गए हैं उन बच्चों के लिए यह दिवस मनाया जाता है l
  • 9 जनवरी - प्रवासी भारतीय दिवस =  भारत से बहार विदेशों में रहने वाले नागरिकों को भारत देश प्रेम बनाए रखने हेतु यह दिवस मनाया जाता है l
  • 10 जनवरी - विश्व हिंदी दिवस = विश्व में हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है l विश्वभर में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस विश्व स्तर पर हिंदी भाषा के बारे में जानकारी को बढ़ावा देने के उपलक्ष्य से मनाया जाता है। 10 जनवरी 1975 को पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में मनाया गया था, जिसके उदेश्य में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। ध्यान दें कि 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है l

यह भी जरुर पढ़ें ↓
  • Rajasthan GK Trick PDF Book in Hindi Free Download
  • कंप्यूटर नोट्स इन हिंदी पीडीएफ हस्तलिखित नोट्स
  • Active voice को Passive voice में कैसे बनाये जानिए हिंदी में
  • 10 जनवरी - विश्व हास्य दिवस = शारीर को स्वास्थ्य रखने के लिए हसना भी जरुरी होता है इस उद्देश्य के लिए यह हास्य दिवस मनाया जाता है l
  • 11 जनवरी - लाल बहादुर शास्त्री की पूण्यतिथि
  • 12 जनवरी - राष्ट्रीय युवा दिवस = स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को देश में मनाया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया गया था, इसके बाद 12 जनवरी 1985 को पहला राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।
  • 15 जनवरी - थल सेना दिवस = भारत में हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है। ध्यान दें कि भारतीय सेना के पहले भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल के एम करिअप्पा के द्वारा कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपना पदभार ग्रहण 15 जनवरी 1949 को किया था। थल सेना दिवस भारत की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले सभी सैनिकों को सलाम करने को चिन्हित करता है।  हर साल अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट पर थल सेना दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • 16 जनवरी - गोवा ओपिनियन मतदान दिवस = हर साल 16 जनवरी को गोवा ओपिनियन मतदान दिवस गोवा में मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1967 में मतदान के द्वारा गोवा के लोगों का महाराष्ट्र में विलय ना करने के मतदान को चिन्हित करने हेतु मनाया जाता है। इसके बाद, 1987 में, गोवा भारतीय संघ के अंदर एक पूर्ण राज्य बना दिया गया था।
  • 18 जनवरी - राष्ट्रीय पोलियो दिवस = पोलियो रोग जागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है l भारत अब पोलियो मुक्त हो चूका है l
  • 19 जनवरी - महराणा प्रताप पूण्यतिथि
  • 21 जनवरी - मेघालय स्थापना दिवस = भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मेघालय राज्य है। दिनांक 21 जनवरी 1972 को मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था इसलिए प्रतिवर्ष 21 जनवरी को मेघालय दिवस मनाया जाता है l दिनांक 2 April 1970 को मेघालय को स्वायत्त-राज्य का दर्जा दिया गया फिर असम राज्य से अलग होने पर मेघालय 21 January 1972 में भारत का पूर्ण राज्य बना दिया गया था ।
  • 22 जनवरी - बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान शुभारम्भ दिन = वर्ष 2015 में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदस मोदी द्वारा यह अभियान का शुभारम्भ किया गया था l
  • 23 जनवरी - राष्ट्रीय देश प्रेम दिवस = भारत देश के सन्दर्भ में राष्ट्रीय देश प्रेम दिवस आयोजित किया जाता है l
  • 23 जनवरी - सुभाष चंद्र बोस जन्मदिवस
  • 24 जनवरी - राष्ट्रीय बालिका दिवस = भारत में बालिकाओं का लिंगानुपात बहुत कम है एक मात्र एक ऐसा राज्य जहां बालिकाओं का लिंगानुपात अधिक वह केरल राज्य है l बालिकाओं का लिंगानुपात अधिक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है l पहली बार 24 जनवरी 2008 को राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला तथा बाल विकास मंत्रालय ने आयोजित किया था। राष्ट्रीय बालिका दिवस केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय बालिका विकास मिशन के रूप में शुरुआत किया था। देश में बालिकाओं के लिए नए अवसर प्रदान करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के दिन केंद्र व राज्य सरकार “बाल विवाह अधिनियम का निषेध 2006”, “दहेज निषेध अधिनियम 2006” तथा “घरेलू हिंसा अधिनियम 2009” के प्रति जन्नता में जानकारी फैलाने हेतु अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
  • 24 जनवरी - उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस = भारतीय आजादी के बाद उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से भी जाना जाता था, जिसे 24 जनवरी 1950 को गजट अधिसूचना के बाद उत्तर प्रदेश में बदल दिया गया था। उत्तर प्रदेश को एक राज्य का दर्जा भी इसी दिन 24 जनवरी 1950 को दिया गया था। यह दिवस संपूर्ण उत्तर प्रदेश में “उत्तर प्रदेश दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
  • 25 जनवरी - राष्टीय मतदाता दिवस = भारत गणतंत्र देश है जिसमें मतदाता मतदान कर के सरकार चुनता है, मतदाताओं को मतदान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है l
यह भी जरुर पढ़ें ↓
  • 25 जनवरी - राष्ट्रीय पर्यटन दिवस = भारत में पर्यटन को पढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है l
  • 26 जनवरी - अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिसव
  • 26 जनवरी - भारतीय गणतंत्र दिवस = भारत में इस दिन संविधान लागु हुआ था l
  • 27 जनवरी - अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मृति दिवस = यह दिवस संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा आयोजित किया गया है l दूसरा विश्व युद्ध के दौरान हुई मानवीय त्रासदियों की याद में विश्व होलोकॉस्ट (Holocaust) स्मरण दिवस मनाया जाने वाला विश्व स्तरीय दिवस है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2005 में अपने संकल्प 60/7 के द्वारा अपनाया था। हर साल 27 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है, 27 जनवरी 1945 को रेड आर्मी ने नाजियों के सबसे बड़े मृत्यु शिविर, ऑशविट्ज़-बर्कनेउ (पोलैंड) को आजादी दिलाई गई थी।
  • 28 जनवरी - लाला लाजपत राय जयंती दिवस
  • 28 जनवरी - डेटा संरक्षण दिवस = आज कल के इन्टरनेट के दौर लोगों में डेटा के प्रति संरक्षण के लिए यह दिवस मनाया जाता है l
  • 30 जनवरी - राष्ट्रीय शहीद दिवस = भारत माँ के शहीद पुत्रो को याद रखने व श्रद्धांजलि देने हेतु यह दिवस मनाया जाता है l हर साल 30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत के लिए शहीद होने वाले सेनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या की थी। भारत में हर साल 30 जनवरी को 11:00 बजे भारतीय शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया जाता है।
  • 30 जनवरी - महात्मा गाँधी पूण्यतिथि
  • 30 जनवरी - विश्व कुष्ठ रोग निवारण दिवस
  • 31 जनवरी - विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस
  • जनवरी प्रथम सोमवार - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिन = हर रोज सडक दुर्घटना बढ़ रही हैं इन्हे कम करने के लिए यह साप्ताहिक दिवस का आयोजन किया जाता है l
सभी महीनो के महत्वपूर्ण दिन और दिवस ↓
सभी 12 महीनों के महत्वपूर्ण दिन और दिवस के लिए हमारा Google Play से Divas एप्प इनस्टॉल जरुर करें l नीचे बटन पर क्लिक कर के महत्वपूर्ण दिन और दिवस के लिए एप्प इनस्टॉल करें l
यह भी ध्यान दें ↓
  • यह जनवरी महीने के महत्वपूर्ण दिन और दिवस को शेयर जरुर करें l

I am CEO and Owner of PapaGK. I like write General Knowledge and Current Affairs for government job preparation article in Hindi language. If you like our website, Subscribe on Youtube now.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

You can comment here...We will reply shortly...