दिसम्बर के महत्वपूर्ण दिवस 2020 सभी परीक्षा उपयोगी

दिसम्बर महीने महत्वपूर्ण दिन तथा दिवस जो सभी प्रकार की परीक्षाओं में पूछे जाते हैं l दिसम्बर महीने में होने वाले दिवस से सम्बंधित प्रश्न सभी प्रकार के परीक्षाओं में अक्सर आते हैं l दिवसों को ध्यान में रखते हुए हमने इस पोस्ट में दिसम्बर महीने के दिवस से सम्बंधित प्रश्न परीक्षा के ले होते हैं उन सभी को इस पोस्ट में डाला गया हैं l
दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस

यह भी जरुर देखें ↓

  • 1 दिसम्बर - विश्व एड्स दिवस = हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस एचआईवी संक्रमण फैलने के कारण होने वाली बीमारी के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए विश्व भर में मनाया जाता है। ध्यान दे कि यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिन्हित 8 आधिकारिक वैश्विक स्वास्थ्य अभियानों में से मुख्य एक है।
  • 1 दिसम्बर -  सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
  • 1 दिसम्बर - नागालैंड दिवस
  • 2 दिसम्बर - गुलामी के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 2 दिसम्बर - भोपाल त्रासदी दिवस = 2 दिसम्बर की रात को गैस रिसाव के कारण भोपाल में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ था जिसमें बहुत सरे लोगों की मृत्यु हो गई थी l भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है l
  • 2 दिसम्बर - विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस
  • 2 दिसम्बर - विश्व प्रदूषण निवारण दिवस
  • 3 दिसम्बर - विश्व संरक्षण दिवस
  • 3 दिसम्बर - अन्तर्राष्टीय विकलांग दिवस = हर साल 3 दिसंबर को विकलांग व्यक्तियों के समाज के विकास में सहयोग को चिन्हित करने हेतु “विश्व विकलांग व्यक्ति” दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने अपने संकल्प 47/3 को पारित कर यह दिवस वर्ष 1992 में स्थापित किया था। यह दिवस राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के पहलू में विकलांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जानकारी बढ़ाने की मांग करता है।
  • 4 दिसम्बर - रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस
  • 4 दिसम्बर - भारतीय नौसेना दिवस = भारत में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस भारतीय नौसेना की उपलब्धियों का जश्न मनाने तथा शहीद सैनिक कर्मचारियों को सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। ध्यान दे कि भारत में नौसेना दिवस 4 दिसंबर 1971 को भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह में भारतीय नौसेना के साहसी हमलों के लिए आयोजित किया जाता है।
  • 5 दिसम्बर - अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवा दिवस
  • 5 दिसम्बर - विश्व मृदा दिवस = प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस क्षेत्रीय कार्यालयों और राष्ट्रीय और स्थानीय घटनाओं के द्वारा से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के खाद्य तथा कृषि संगठन में आयोजित किया जाता है। विश्व मृदा दिवस को मनाने का कारण किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्त्व के बारे में जानकारी देना है।
  • 6 दिसम्बर - नागरिक सुरक्षा दिवस
  • 6 दिसम्बर - सशस्त्र सेना दिवस
  • 7 दिसम्बर - अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन दिवस = वर्ष 1996 में 7 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन दिवस के रूप प्रस्तावित किया था। विश्व नागर विमानन दिवस सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विमानन, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के महत्वपूर्ण पहचान प्रदान करता है। ध्यान दे  कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की 50वीं वर्षगांठ पर संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन दिवस 7 दिसंबर 1994 को मनाया गया था।
  • 7 दिसम्बर - भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस
  • 8 दिसम्बर - पनडुब्बी स्थापना दिवस
  • 8 दिसम्बर - होम गार्ड स्थापना दिवस
  • 8 दिसम्बर - अंतर्राष्ट्रीय शोक दिवस
  • 9 दिसम्बर - अन्तराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण दिवस = भ्रष्टाचार की रोकथाम करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है l भ्रष्टाचार विरोधी व रोकथाम के लिए 31 अक्टूबर 2003 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकृति प्रदान की थी l
  • 10 दिसम्बर - विश्व प्रसारण बाल दिवस
  • 10 दिसम्बर - विश्व मानवाधिकार दिवस = हर साल 10 दिसंबर को विश्व स्तर पर विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र ने 4 दिसंबर 1950 को अपने संकल्प 423 (5) के द्वारा अपनाया था। ध्यान दे कि मानवाधिकार के सार्वजनिक घोषणा संबंधी अधिकारों को मान्यता प्रदान संयुक्त राष्ट्र ने 10 दिसंबर 1948 को की थी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार तथा नोबेल शांति पुरस्कार का वितरण हर साल 10 दिसंबर को किया जाता है।
  • 11 दिसम्बर - विश्व बाल कोष दिवस
  • 11 दिसम्बर - यूनिसेफ दिवस
  • 11 दिसम्बर - अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस


  • 12 दिसम्बर - असम राइफल्स स्थापना दिवस
  • 14 दिसम्बर - राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
  • 16 दिसम्बर - विजय दिवस = 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान से बांग्लादेश की मुक्ति के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जीत हुई इसलिए 16 दिसम्बर को विजय दिवस मनाया जाता है। 16 दिसम्बर 1971 को, पाकिस्तानी सेनाओं ने 93,000 सैनिकों के साथ युद्ध में हारने होने के बाद ढाका स्थान पर सहयोगी बलों को आत्मसमर्पण कर दिया, वर्ष 2018 में विजय दिवस की 47वीं यादगारगांठ मनायीं गई।
  • 17 दिसम्बर - पेंशनभोगी दिवस
  • 18 दिसम्बर - अरबी भाषा दिवस
  • 18 दिसम्बर - अल्‍पसंख्‍यक अधिकार दिवस
  • 18 दिसम्बर - अंतर्राष्ट्रीय प्रवासिय दिवस = 4 दिसंबर 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने संकल्प 55/93 के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय प्रवास दिवस 18 दिसंबर को स्थापित किया गया। इस दिन अनेक देशों में कई अंतर सरकारी तथा गैर-सरकारी संगठन (NGO) मानव अधिकारों एवं लोगों के बीच प्रवासियों की मौलिक राजनीतिक स्वतंत्रता पर जागरूकता करते हैं।
  • 19 दिसम्बर - गोवा मुक्ति दिवस = भारतीय सेना ने 19 दिसंबर 1961 को गोवा, दमन और द्वीप को करीब 450 साल के पुर्तगाली से स्वतंत्रता दिलाई थी। भारतीय सेना ने 18 दिसंबर 1961 को गोवा में विजय ऑपरेशन की शुरुआत करी तथा पुर्तगाली सेना ने 19 दिसंबर को आत्मसर्पण कर दिया। इसलिए  हर साल भारत में 19 दिसंबर को गोवा लिबरेशन डे मनाया जाता है।
  • 20 दिसम्बर - अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस
  • 22 दिसम्बर - राष्ट्रीय गणित दिवस = हर साल 22 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के स्मरण में मनाया जाता है। पहली बार वर्ष 2012 में राष्ट्रीय गणित दिवस श्रीनिवास रामानुजन की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था।
  • 23 दिसम्बर - राष्ट्रीय किसान दिवस
  • 24 दिसम्बर - राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस = भारत में हर साल 24 दिसंबर को उपभोक्ता मामलात मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाता है। 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-1986 को राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त होने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • 25 दिसम्बर - Good Governance Day = संपूर्ण भारत में 25 दिसम्बर को Good Governance Day भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के स्मरण पर केंद्र सरकार आयोजन करती है। इस दिवस का विशेष लक्ष्य भारतीय नागरिकों के बीच सरकार के उत्तरदायित्व के प्रति जानकारी बढ़ाना है।
  • 26 दिसम्बर - मुक्केबाजी दिवस
  • 8 से 15 दिसम्बर साप्ताहिक - अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह
दिसम्बर महीने के सभी दिवस के लिए एप्प इनस्टॉल करें नीचे बटन पर क्लिक करें l
यह भी ध्यान दें ↓
यह "दिसम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिन और दिवस परीक्षा उपयोगी" पोस्ट को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर के शेयर जरुर करें l

I am CEO and Owner of PapaGK. I like write General Knowledge and Current Affairs for government job preparation article in Hindi language. If you like our website, Subscribe on Youtube now.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

You can comment here...We will reply shortly...