फरवरी महीने में जो भी महत्वपूर्ण दिन और दिवस आते हैं उन सब को इस पोस्ट में दिया गया है यह परीक्षाओ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं l इस वर्ष होने वाली सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता परीक्षाओं में फ़रवरी महीने के दिन और दिवस जरुर पूछे जा रहे हैं तो यह फ़रवरी का महत्वपूर्ण दिन और दिवस जरुर याद करें l
यह भी जरुर देखें ↓
- मिश्रण गणित की प्रश्न उत्तर PDF फाइल प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी
- रेलगाड़ी सम्बंधित प्रश्न उत्तर PDF फाइल परीक्षा उपयोगी
- SSC के WhatsApp ग्रुप Invite लिंक Join करें
- रेलवे परीक्षा उपयोगी किताबें (Book) तैयारी करने के लिए

- 1 फरवरी – तटरक्षक दिवस
- 4 फरवरी – विश्व कैंसर दिवस = विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को कैंसर रोग के बारे में जानकारी बढ़ाने तथा कैंसर की रोकथाम की पहचान व उपचार को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने वर्ष 2008 में विश्व कैंसर दिवस स्थापित किया था।
- 4 फरवरी – श्रीलंका स्वतंत्रता दिवस = श्रीलंका को 4 फरवरी 1948 को ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। श्रीलंका में 4 फरवरी 2018 को 70 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
- 9 फरवरी – सुरक्षित इन्टरनेट दिवस
- 10 फरवरी – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
- 10 फरवरी – राष्ट्रीय डिवर्मिंग दिवस = भारत में हर साल 10 फरवरी और 10 अगस्त को राष्ट्रीय डिवर्मिंग दिवस 1-19 वर्ष की आयु के बच्चों में आंतों के कीड़े संक्रमण के इलाज के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहलीबार वर्ष 2015 में मनाया गया था। राष्ट्रीय डिवर्मिंग दिवस के मनाने का मुख्य लक्ष्य नागरिकों के बीच कीड़ा संक्रमण के प्रति जानकारी बढ़ाना है।
- 11 फरवरी – बीमार का विश्व दिवस
- 11 फरवरी – यूनानी चिकित्सा दिवस = हर साल विश्व यूनानी दिवस 11 फरवरी को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। विश्व यूनानी दिवस को रोग उपचार दृष्टि से यूनानी चिकित्सा पद्धति की सहायता से स्वास्थ्य – देखभाल के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है।
- 12 फरवरी – राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस = हर साल 12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस भारत में मनाया जाता है, जबकि राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह 12-18 फरवरी तक मनाया जाता है। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की 61 वीं वर्षगांठ है वर्ष 2019 में तथा इस दिवस को डायमंड जयंती वर्ष के रूप में आयोजित किया गया है।
- 13 फरवरी – सरोजिनी नायडू की जयंती
- 13 फरवरी – विश्व रेडियो दिवस = दुनिया भर में हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व रेडिओ दिवस विश्व स्तर पर रेडियो के द्वारा विश्व के नागरिकों को एक मंच प्रदान करने हेतु मनाया जाता है। विश्व रेडियो दिवस पहली बार स्पेन ने प्रस्तावित किया गया, जिसे यूनेस्को ने 3 नवंबर 2011 को अपनाया गया था। 8 वां विश्व रेडियो दिवस का आयोजन 13 फरवरी 2018 को विश्व स्तर पर किया गया इसका विषय “रेडियो और खेल” है। ध्यान दें कि वर्ष 2012 में रेडियो दिवस की स्थापना के बाद अंतरराष्ट्रीय रेडियो समिति का गठन किया गया।
- 14 फरवरी – पंडित दीनदयाल पूण्यतिथि
- 20 फरवरी – विश्व सामाजिक न्याय दिवस = न्याय भाव को विश्व भर में जागृत करने के लिए यह विश्वभर में सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है l
- 20 फरवरी – मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस = हर साल 20 फरवरी को पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मनाया करते हैं, अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम ने वर्ष 2019 में क्रमशः 47 वां और 32 वां राज्योत्सव दिवस मनाया गया था।
- 21 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस = पुरे विश्व में हर साल 21 फरवरी को विश्व मातृभाषा दिवस विश्वभर में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भाषाई, बहुभाषावाद तथा सांस्कृतिक विविधता को महत्त्व देना है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सांस्कृतिक संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम वर्ष 1999 में मनाने की घोषणा की थी।
- 22 फरवरी – विश्व स्काउट (Scout) दिवस
- 24 फरवरी – केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस = भारत में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पादन शुल्क दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। सेंट्रल एक्साइज-1944 को लागू करने के स्मरण पर हर साल 24 फरवरी को यह दिवस आयोजित किया जाता है। आबकारी विभाग के कर्मचारियों तथा केंद्रीय उत्पादन शुल्क अधिकारियों को अपने कर्तव्य के पालन एवं योगदान को यादगार करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
- 27 फरवरी – चंद्रशेखर आजाद की शहादत
- 28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस = भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारतीय भौतिकी विज्ञान सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के रमन प्रभाव की खोज को यादगार को चिन्हित करने पर मनाया जाता है। ध्यान दें कि 28 फरवरी 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव की खोज करी थी। उन्हें अपनी इस खोज के लिए वर्ष 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
- 28 फरवरी – ड़ा.राजेन्द्र प्रसाद पूण्यतिथि
- 29 फरवरी – राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस
सभी महीनो के महत्वपूर्ण दिन और दिवस ↓
यह भी ध्यान दें ↓
- यह फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिन और दिवस पोस्ट को नीचे दिए गए Whatsapp के बटन पर क्लिक कर के शेयर जरुर करें l
- अगर फरवरी महीने के कोई दिवस इस पोस्ट में नही हो तो नीचे कमेंट कर के हमे जरुर बताएं l