समय, चाल और दुरी के प्रश्न उत्तर परीक्षा उपयोगी

संख्यात्मक प्रश्न जब भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते है तो चाल, समय और दुरी के प्रश्न परीक्षाओं में जरुर पूछे जाते हैं नीचे अनेक प्रकार के समय, चाल और दुरी के प्रश्न दिए गए हैं जो परीक्षाओं में पूछे जाने की बहुत अधिक सम्भावना है l यदि आप नीचे दिए प्रश्नों को हल करना चाहते हैं तो हमने पिछले पोस्ट में चाल, समय और दुरी के प्रश्नों को हल करने के लिए पीडीएफ फाइल दी हुई है उसकी मदद से आप नीचे दिए प्रश्नों को आसानी से हल कर सकते हैं l

समय, चाल और दुरी के प्रश्न उत्तर
यह भी जरुर देखें
  1. Q -> एक कार कुछ दूरी को 9/2 घंटे में तय कर सकती है |यदि गति 5 किमी./ घंटा बढा दी जाऐ तो उसे वही दूरी तय करने में आधा घंटा कम लगेगा | तो कार की धीमी गति है ? > 40 km/h
  2. Q -> मोहन ने अपनी यात्रा 9.00 बजे दिन में 8 किमी.प्रति घंटा की चाल से प्रारम्भ की | राजू उसी स्थान से उसी दिशा में 9.30 दिन में 10 किमी. / घंटा की चाल से चला | राजू मोहन को कितने बजे पकड़ लेगा ? > 11.30 बजे
  3. Q -> अपनी सामान्य चाल की 3/4 चाल से चलने पर एक आदमी अपने आफिस आम समय से 20 मिनट की देरी से पहुंचता है | उसका आफिस जाने में आमतौर से लगने वाला समय है ? > 80 मिनट
  4. Q -> एक कार 60 किमी./ घण्टा की दर से एक निश्चित दूरी तय करती है और उसी रास्ते पर 40 किमी./ घण्टा की दर से वापस लौटती है तो सम्पूर्ण यात्रा के दौरान यात्रा की औसत गति को किमी./ घण्टा में ज्ञात कीजिए ? > 48 km/h
  5. Q -> एक पहिया जिसका व्यास 7 मीतर है ,चक्कर प्रति मिनट की दर से घूर्णन कर रहा है | तो यह 880 मीटर की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा ? > 40 मिनट
  6. Q -> किसी दूरी को तय करने के लिए A और B की चालों का अनुपात 3:4 है| गंतव्य स्थान पर पहुंचने में A को B से 30 मिनट अधिक लगते है | गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए A को कितना समय लगेगा ?  > 2 घण्टा
  7. Q -> 400 मीटर की दौड़ को अजय व विजय क्रमशः 20 सै. व 25 सैकण्ड़ में पूरा करते हैं | जब अजय दौड़ के अन्तिम छोर पर हो तो विजय उससे कितने मीटर दूर होगा ? > 80 मी.
  8. Q -> कोई व्यक्ति अपनी चाल का 7/11 से चलकर 22 मिनट में पहुंच जाता है | यदि वह अपनी वास्तविक चाल से चलता तो उसे कितने समय की बचत होती हैं ? > 8 मिनट
  9. Q -> एक व्यक्ति किसी स्थान पर 30 घंटे में पहुंचता है, यदि वह अपनी चाल में 1/15 भाग की कमी कर दे तो वह उसी समय में 10 किमी. कम चल पाता है | उसकी चाल किमी. प्रति घंटा ज्ञात कीजिए ? > 5 km/h
  10. Q -> A एक किमी. की दूरी दौड़ कर 3 मिनट 10 सै. में तय करता है जबकि B इसे 3 मिनट 20 सै. में तो A , B को कितनी दूरी से हरायेगा ? > 50 मीटर


  11. Q -> एक व्यक्ति 30 किमी. की यात्रा को 6 किमी./ घंटे की चाल से तथा शेष 40 किमी. की यात्रा को 8 घंटे में पूरा करता है | पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल क्या है ?  > 7 km/h
  12. Q -> तीन कारों द्वारा 1:2:3 के अनुपात में दुरी तय की गई | यदि यात्रा के समय का अनुपात 3:2:1 है तो उनकी चाल का अनुपात है ? > 1:3:9
  13. Q -> एक कार कोई यात्रा 8 घंटे में पूरी करती है | वह आधी दूरी 40 किमी./ घंटा की चाल से और शेष 60 किमी./ घंटा की चाल से तय करती है | तो यात्रा की दूरी है ? > 384 km
  14. Q -> दो बसों में से एक बस 300 किमी. की यात्रा 15/2 घंटे में पूरी करती है तथा दूसरी बस 450 किमी. की यात्रा 10 घंटे में पूरी करती है | तो उन बसों की औसत गतियों का अनुपात क्या है ? > 8:9
  15. Q -> एक आदमी किसी चोर को 200 मीटर की दूरी से देखता है, चोर 10 km/h की चाल से भागता है तथा आदमी उसे 11 किमी./ घंटा की चाल से पीछा करता है | तो 6 मिनट बाद उनके बीच कितनी दूरी रह जायेगी ? > 100 नीटर
  16. Q -> एल लड़का 8 किमी. की दूरी 4 किमी. / घण्टा की दर से, 6 किमी. की दूरी 3 किमी./ घण्टा की दर से और 4 किमी. की दूरी 2 किमी/ घण्टा की दर से तय करता है | पूरी यात्रा की औसत चाल क्या है ?  > 3 km/h
  17. Q -> किसी दूरी को तय करने के लिए A और B की चालों में 3:5 का अनुपात है | गंतव्य स्थान पर पहुंचने में A को B से 30 मिनट अधिक लगते है | गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए A को जितना समय लगा वह निम्न है ? > 5/4 घंटे
  18. Q -> एक मीटर चालक 150 किमी. दूरी पर स्थित एक स्थान के लिए 50 किमी/ घण्टे की औसत गति से जाता है | तथा वापसी में 30 किमी./ घण्टे की गति से लौटता है | उसकी सम्पूर्ण यात्रा की औसत गति कितने किमी./ घण्टा होगी ?  > 37.5 km/h
  19. Q -> एक गाड़ी 60 किमी. / घंटा की गति से कोटा से जयपुर जाती है | तो वहां 45 मिनट में पहुंचती है | यदि वापसी पर उसकी गति 10% कम हो तो जयुपर से कोटा पहुंचने में उसे कितना समय लगेगा ? > 50 मिनट
  20. Q -> रवि अपनी चाल का 3/4 से चलकर 15 मिनट देरी से पहुंचती है | यदि वह अपनी वास्तविक चाल से चलती तो उसे कितना समय लगता?  > 45 मिनट
  21. Q -> एक बस 4 घण्टे में 144 किमी. जाती है तो बताओ वह 9 घण्टे में कितनी दूरी तय करेगी ? > 324 km
  22. Q -> एक व्यक्ति ने अपनी कुल यात्रा का 3/5 भाग रेल द्वारा 7/20 भाग बस द्वारा तथा शेष 6.5 किमी. पैदल तय किया उसकी पूरी यात्रा की दूरी कितनी है ?  > 130 km
  23. Q -> एक व्यक्ति कुछ दूरी को 30 घण्टे में तय करता है यदि वह अपनी चाल का 1/15 वां भाग कम कर दे तो इतने ही समय में वह 10 किमी. कम दूरी तय करेगा उसकी वास्तविक चाल कितनी है ? > 5 km/h
  24. Q -> एक कार की चाल में 2 किमी./ घण्टा की दर से निरन्तर वृध्दि होती जाती है यदि पहले एक घण्टे में यह 35 किमी. चली हो तो 12 घण्टे में इसने कुल कितनी दूरी तय की ?> 552 km
  25. Q -> एक व्यक्ति 160 किमी.दूरी 64 किमी./ घण्टा की चाल से तथा वापसी की दूरी 80 किमी./ घण्टा की चाल से तय करता है पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल कितनी है ? > 71.11 km/h
  26. Q -> यदि किसी दूरी को 10 किमी./ घण्टा की अपेक्षा 14 किमी./घण्टा की चाल से तय किया जाये तो 20 किमी. दूरी अधिक तय होती है वास्तव में यह दूरी कितनी है ?  > 50 km
  27. Q -> 5 किमी./ घण्टा की चाल से चलकर एक व्यक्ति एक पुल को 15 मिनट में पार कर लेता है |पुल की लम्बाई कितनी है ? > 1250 मीटर
  28. Q -> एक कार अपनी वास्तविक चाल की 5/7 चाल से 42 किमी. की दूरी 1 घण्टा 40 मिनट 48 सैकण्ड़ में तय करती है कार की वास्तविक चाल कितनी है ?  > 35 km/h
  29. Q -> 30 किमी. दूरी तय करने में A, B से 2 घण्टे अधिक लेता है यदि A अपनी चाल दुगुनी कर दे तो इस दूरी को तय करने में वह B से 1 घण्टा कम लेगी A की चाल कितनी है ?  > 5 km/h
  30. Q -> एक कार कुछ दूरी को एक निश्चित चाल से 8 घण्टे में तय करती है यदि यह चाल 4 किमी./घण्टा बढा दी जाती तो यही दूरी 15/2 घण्टे में तय की जाती यह दूरी कितनी है ?  > 480 किमी.
  31. Q -> एक व्यक्ति स्थान A से B तक 40 किमी./घण्टा की चाल से जाता है तथा 50% अधिक चाल से वापिस लौटता है, दोनों ओर की दूरी तय करने में उसकी औसत चाल क्या है ? > 48 km/h
  32. Q -> एक व्यक्ति 50 किमी.दूरी 2 घण्टे 30 मिनट में तय करता है इस यात्रा को 5/6 घण्टे कम समय में तय करने के लिए उसे अपनी चाल में कितने किमी./घण्टा वृध्दि करनी होगी ?  > 10 km/h


  33. Q -> एक कार 108 किमी./ घण्टा की चाल से जा रही है, 15 सैकण्ड़ में यह कितनी दूरी तय करेगी ?  > 450 मीटर
  34. Q -> एक आदमी 20 मिनट देरी से चला अपनी सामान्य गति की डेढ गुना गति से चलकर कार्यालय समय से पहुंच गया | अतः उस आदमी को अपनी सामान्य गति से चलकर कार्यालय पहुंचने में कितना समय लगता हैं ? > 1 घंटा
  35. Q -> एक व्यक्ति 50 किमी. दूरी की यात्रा अपनी साइकिल पर करना चाहता है | वह अपनी यात्रा 12.5 किमी. / घण्टा की गति से करता हैं और प्रत्येक 12.5 किमी. के बाद वह 20 मिन्ट विश्राम करता हैं | तदनुसार वह व्यक्ति यात्रा की पूरी दूरी कितने समय में तय कर पाएगा ?  > 2 घंटा
  36. Q -> एक आदमी कुछ दूरी चलता हैं और सवारी लेकर वापस आने में कुछ 37 मिनट लेता है | वह दोनों ओर 55 मिनट में चल सकता था | दोनों ओर सवारी से यात्रा करने में उसे कितना समय लगेगा ?  > 19 मिनट
  37. Q -> तीन कारों द्वारा 1:2:3 के अनुपात में दूरी तय की गई | यदि यात्रा के समय का अनुपात 3:2:1 है तो उनकी चाल का अनुपात है ? > 1:3:9
  38. Q -> एक कार को 40 मीटर की दूरी तय करने में जितना समय लगता हैं उतना समय मिलिन्द को 15 मीटर दौड़ने में लगता हैं | जितने समय में कार 2 किमी. की दूरी तय करेगी | उतने ही समय में मिलिन्द कितनी दूरी तय करेगा ? > 750 m
  39. Q -> कोई व्यक्ति अपनी चाल का 4/5 से चलकर 20 मिनट देरी से पहुंचता हैं | यदि वह अपनी वास्तविक चाल से चले तो उसे कितना समय लगेगा ? > 34 मिनट
  40. Q -> कोई व्यक्ति अपनी चाल का 5/12 से चलकर 48 मिनट में पहुंच जाता है | यदि वह अपनी वास्तविक चाल से चले तो कितना समय लगेगा ?  > 20 मिनट
  41. Q -> लोकेश जब 4 km/h की चाल से स्कूल जाता हैं तो 6 मिनट देरी से पहुंचता हैं जब 5 km/h की चाल से स्कूल जाता है तो 9 मिनट पहले पहुंच जाता हैं तो बताएं कि घर से स्कूल की दूरी क्या है ?  > 5 km
  42. Q -> अरूण अपने स्कूल के लिए 4 km/h , 6 km/h तथा 8 km/h की चाल से गया | यदि उसने तीनों स्थितियों में बराबर - बराबर दूरी तय की हो तो बताओ उसकी पूरी यात्रा में औसत चाल क्या हैं ?  > 72/13 km/h
यह भी ध्यान दें
  • यह समय, चाल और दुरी के प्रश्न उत्तर परीक्षा उपयोगी पोस्ट को नीचे दिए शेयर बटन पर क्लिक कर के शेयर जरुर करें l

I am CEO and Owner of PapaGK. I like write General Knowledge and Current Affairs for government job preparation article in Hindi language. If you like our website, Subscribe on Youtube now.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

1 comments:

comments
28 February 2019 at 23:18 delete

एक व्यक्ति किसी स्थान पर 30 घंटे में पहुंचता है यदि वह अपने चाल में 1/15 भाग के कमी कर दे तो वह उसी समय में 10 किलोमीटर कम चल पाता है उसकी चाल प्रति घंटा ज्ञात कीजिए

Reply
avatar

You can comment here...We will reply shortly...