क्षेत्रफल वर्ग शंकु के टॉप 50 प्रश्न सभी प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी

क्षेत्रफल से सम्बंधित प्रश्न सरकारी नौकरी की परीक्षाओ में अक्सर पूछे जाते हैं यह एसएससी, डिफेन्स, रेलवे जैसी अनेक परीक्षाओं में Aptitude संख्यात्म योग्यता के सेक्शन में क्षेत्रफल के प्रश्न पूछे जाते हैं l इस पोस्ट में आप क्षेत्रफल, वर्ग, शंकु आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं जो सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं l प्रश्न के बाद उत्तर भी दिया गया है l
क्षेत्रफल वर्ग शंकु के प्रश्न उत्तर
यह भी जरुर देखें ⤵



  1. Q -> एक लम्ब वृत्तीय शंकु की ऊँचाई और व्यास का अनुपात 3:2 है और आयतन 1078 घन सेमी है तो उसकी ऊँचाई है ? -> 21 सेमी
  2. Q -> एक ठोस बेलन की कुल सतह का क्षेत्रफल 462 सेमी^2 है | उसकी वक्रीय सतह का क्षेत्रफल कुल सतह के क्षेत्रफल का 1/3 है | तदानुसार उस बेलन की त्रिज्या कितनी है ? -> 7 सेमी
  3. Q -> यदि किसी आयत के एक विकर्ण तथा क्षेत्रफल की माप क्रमशः 25 सेमी तथा 168 सेमी^2 हो तो आयत की लंबाई कितनी होगी ? -> 24 सेमी
  4. Q -> 22 सेमी * 15 सेमी साइज की आयताकार कागज की शीट की लम्बी भुजा को मोड़कर बनने वाले सबसे बड़े बेलन का आयतन होगा ? -> 577.50 सेमी^3
  5. Q -> एक सम षट्भुज और एक समबाहु त्रिभुज, जिसके परिमाप एक समान हों तो उनके क्षेत्रफलों का अनुपात कितना होगा? -> 3:2
  6. Q -> किसी तार को एक वर्ग के आकार में मोड़ने पर 121 सेमी^2 क्षेत्रफल वाला क्षेत्र घेरा जाता है | यदि उसी तार को एक वृत्त के आकार में मोड़ा जाए तो वृत्त का क्षेत्रफल होगा ? -> 154 सेमी^2
  7. Q -> 14 मीटर के व्यास वाले अर्ध्द-वृत्त का क्षेत्रफल कितना होगा ? -> 77 वर्ग मीटर
  8. Q -> किसी आयताकार क्षेत्र का परिमाप 200 मी है और इसकी चौड़ाई 40 मी है तो उसका क्षेत्रफल होगा ? -> 2400 मी^2
  9. Q -> किसी त्रिभुज की भुजाएँ 5 मीटर , 12 मीटर तथा 13 मीटर है तो त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा ? -> 30 वर्ग मीटर
  10. Q -> 12 मीटर * 8 मीटर माप के फर्श पर दरी बिछायी जानी है | दरी की चौड़ाई 3 मीटर है तो लम्बाई क्या होनी चाहिए ? -> 32 मीटर
  11. Q -> एक वर्ग तथा इसके विकर्ण पर बनाये गये वर्ग के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा ? -> 1:2
  12. Q -> एक वर्ग के विकर्ण की लम्बाई 3/2 गुना कर देने पर पहले तथा दूसरे वर्ग के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा ? -> 4:9
  13. Q -> एक त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात 1/2:1/3:1/4 तथा परिमिति 52 सेमी. है इस त्रिभुज की सबसे छोटी भुजा की लम्बाई क्या होगी ? -> 12 सेमी
  14. Q -> किसी वर्ग के क्षेत्रफल का उसके विकर्ण पर खीचे गए वर्ग के क्षेत्रफल से अनुपात होगा ? -> 1:2
  15. Q -> एक अर्द्धवृताकार धनुष का परिमाप 72 सेमी. है | तदनुसार उस धनुष का व्यास कितना हैं ? -> 28
  16. Q -> 14 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त की जीवा केन्द्र पर समकोण बनाती है | तदनानुसार उसके छोटे वृत्त -खंड़ का क्षेत्रफल कितना होगा ? -> 154
  17. Q -> यदि दो समबाहु त्रिबुजों की भुजाओं का अनुपात 1:2 है तो क्षेत्रफल का अनुपात हैं ? -> 1:4
  18. Q -> 135 रू हेक्टेयर की दर से एक वर्गाकार खेत जोतने की लागत 1215 रू. है | 75 पैसे प्रति मीटर की दर से उसके गिर्द बाड़ लगाने की लागत होगी ? -> 900 रू.
  19. Q -> 3 सेमी. त्रिज्या वाले किसी वृत्त की परिधि तथा उसके क्षेत्रफल की माप बताने वाली संख्याओं का अनुपात होगा ? -> 2:3
  20. Q -> किसी त्रिभुज का आधार 15 सेमी. है और ऊँचाई 12 सेमी. है एक अन्य त्रिभुज की ऊँचाई जिसका क्षेत्रफल इस त्रिभुज के क्षेत्रफल का दो गुना है और आधार 20 सेमी. है निम्न है ? -> 18 सेमी
  21. Q -> किसी समबहुभुज में जिसके आन्तरिक और बाहा कोणों का अनुपात 2:1 हो , तो कुल भुजाऍं होगी ? -> 6
  22. Q -> यदि किसी आयत की लम्बाई तथा चौड़ाई में से प्रत्येक में 50% की वृध्दि की जाए, तो इसके क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृध्दि होगी ? -> 125 %
  23. Q -> यदि एक वर्ग के अन्तः वृत्त का क्षेत्रफल 9 पाई सेमी^2 है वर्ग का क्षेत्रफल होगा ? -> 36 सेमी^2
  24. Q -> दो त्रिभुजों में क्षेत्रफलों का अनुपात 4:3 है और ऊँचाईयों का अनुपात 3:4 है | इनके आधारों का अनुपात ज्ञात कीजिए ? -> 16:9
  25. Q -> किसी त्रिभुजाकार क्षेत्र की भुजाओं की माप 30 मीटर 72 मीटर तथा 78 मीटर है| 72 मीटर माप वाली भुजा के शीर्षलम्ब की लम्बाई होगी ? -> 30 मीटर

  26. Q -> किसी लम्बवृतीय शंकु के आधार का अर्ध्दव्यास तथा उसकी ऊँचाई 5:12 के अनुपात में है | यदि शंकु का आयतन 314 सेमी^3 हो तो शंकु की तिर्यक ऊँचाई होगी ? -> 13
  27. Q -> गोले A और B की त्रिज्याऍं क्रमशः 40 सेमी. और 10 सेमी. है दोनो के पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात है ? -> 16:1
  28. Q -> एक वृत्ताकार बाग का क्षेत्रफल 2464 मीटर है यदि आप बाग को उसके किसी व्यास पर चलकर पार करे , तो आपको कितनी दूरी तय करनी पड़ेगी ? -> 56 मीटर
  29. Q -> किसी वृत्ताकार मार्ग की बाह्य तथा आन्तरिक परिमापों का अनुपात 23:22 है | यदि मार्ग की चौड़ाई 5 मीटर है , तो आन्तरिक वृत्त का व्यास होगा ? -> 220 मीटर
  30. Q -> किसी वृतीय पहिए की त्रिज्या 1.75 मी. है | 11 किमी. की दूरी तय करने में इसको कितने चक्कर लगाने पड़ेगे ? -> 1000
  31. Q -> 42 सेमी. व्यास वाले एक वृत्ताकार तार को एक आयत के रूप में मोड़ा जाता है जिसकी भुजाऍं 6:5 के अनुपात में है | आयत का क्षेत्रफल होगा ? -> 1080 सेमी^2
  32. Q -> यदि किसी अर्ध्दवृताकार क्षेत्र का परिमाप 144 मीटर हो, तो क्षेत्र का व्यास होगा ? -> 56 मीटर
  33. Q -> एक समचतुर्भुज के विकर्ण क्रमशः 16 सेमी तथा 12 सेमी. है | तदनुसार उस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल कितना होगा? -> 96 सेमी^2
  34. Q -> यदि किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास में 30 सेमी. का अन्तर हो, तो उस वृत्त की त्रिज्या होगी ? -> 7 सेमी
  35. Q -> 5 अर्ध्दव्यास वाले वृत्त का क्षेत्रफल उसकी परिधि का कितने प्रतिशत होगा ? -> 250
  36. Q -> एक बेलनाकार स्तम्भ का वक्रपृष्ठ 264 मीटर है और उसका आयतन 924 मीटर^2 है | इसके व्यास की इसकी ऊँचाई से अनुपात कितना होगा ? -> 7:3
  37. Q -> एक समचतुर्भुज के विकर्ण 24 सेमी. और 10 सेमी है | इस समचतुर्भुज की परिमाप है ? -> 52 सेमी
  38. Q -> 6 मीटर लम्बे तथा 4 मीटर चौड़े हौज में पानी की गहाराई 1 मीटर 25 सेमी. है | हौज की गीली धरातल का कुल क्षेत्रफल होगा ? -> 49 मीटर्‍^2
  39. Q -> यदि किसी आयत की लम्बाई तथा उसकी परिमाप 5:16 के अनुपात में हो तो उसकी लम्बाई तथा चौड़ाई में अनुपात होगा ? -> 5:3
  40. Q -> किसी समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 150 सेमी.^2 है | उसके एक विकर्ण की लम्बाई 10 सेमी. है | दूसरे विकर्ण की लम्बाई होगी ? -> 30 सेमी
  41. Q -> एक समांतर चतुर्भुज की भुजाऍं 15 सेमी तथा 7 सेमी. तथा उसके एक विकर्ण की लंबाई 20 सेमी. है | तदनुसार उसका क्षेत्रफल कितना होगा? -> 84 सेमी^2
  42. Q -> किसी समबाहु त्रिभुज की एक भुजा की लम्बाई 8 सेमी. है | इस त्रिभुज के परिवृत्त तथा अन्तवृत्त के बीच के क्षेत्र का क्षेत्रफल होगा ? -> 4 सेमी
  43. Q -> 28 सेमी की भुजा वाले वर्ग के भीतर बनाए जा सकने वाले सबसे बड़े वृत्त का क्षेत्रफल क्या होगा ? -> 616 वर्ग सेमी
  44. Q -> किसी आयताकार क्षेत्र की प्रत्येक भुजा 40 प्रतिशत कम कर दी गयी है | क्षेत्र के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी हो गयी है ? -> 64%
  45. Q -> यदि किसी त्रिभुज की तीन भुजाओं की लम्बाई 6 सेमी. 8 सेमी तथा 10 सेमी. हो तो त्रिभुज की सबसे बड़ी भुजा पर खींची गयी मध्यिका की लम्बाई होगी ? -> 5 सेमी
  46. Q -> एक बच्चा मिट्टी से बने एक शंकु को जिसकी ऊँचाई 24 सेमी. तथा त्रिज्या 6 सेमी. है गोलाकार बना देती है तदनुसार उस गोले की त्रिज्या कितने सेमी. हो जाएगी ? -> 6 सेमी
  47. Q -> एक समाबाहु त्रिभुज के परिवृत्त की त्रिज्या की लम्बाई 8 सेमी. है | उस त्रिभुज के अन्तर्वृत्त की त्रिज्या की लम्बाई होगी ? -> 4 सेमी
  48. Q -> एक आयताकार प्लाट की भुजाओं में 5:4 का अनुपात है और इसका क्षेत्रफल 500 वर्ग मी. है प्लाँट की परिमाप है ? -> 90 मीटर
  49. Q -> किसी वर्ग के विकर्ण के लम्बाई a सेमी. है निम्नलिखित में से कौन सा वर्ग के क्षेत्रफल को निरूपित करता है (वर्ग सेमी में ) ? -> a^2 /2
  50. Q -> दो पहियों की त्रिज्याएं 3:4 के अनुपात में है | उनकी परिधियों का अनुपात होगा ? -> 3:4



यह भी जरुर देखें ⤵
  • यह क्षेत्रफल वर्ग शंकु के टॉप 50 प्रश्न सभी प्रतियोगिता परीक्षा उपयोगी पोस्ट को नीचे दिए शेयर बटन पर क्लिक कर के शेयर जरुर करें l

I am CEO and Owner of PapaGK. I like write General Knowledge and Current Affairs for government job preparation article in Hindi language. If you like our website, Subscribe on Youtube now.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

You can comment here...We will reply shortly...