अक्टूबर के महत्वपूर्ण दिवस 2022 | October Month Important Days in Hindi

October important days in Hindi भाषा में बताए गए हैं l अक्टूबर माह में पड़ने वाले सभी परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण दिन और दिवस दिए गए हैं जो सभी सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं l Important days in October 2022 in India में मनाए जाने सभी दिवस के बारे में date-to-date wise दिए गए हैं l इस पोस्ट में सभी तरह के दिन व दिवस जो अक्टूबर महीने में आयोजित किए जाते हैं वो सभी अक्टूबर माह दिवस को इस पोस्ट में बताए गए हैं l October month में महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं जैसे अक्टूबर महीने में ही गाँधी जयंती तथा राष्ट्रीय संघ दिवस मनाए जाते हैं l

अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण दिन और दिवस

यह भी जरुर देखें ↓

October Important Days in Hindi List ↓

  • 1 अक्टूबर - विश्व शाकाहारी दिवस = मनुष्य के भोजन शाकाहारी व मांसाहारी दो प्रकार के होते हैं, मांसाहारी भोजन की तुलना में शाकाहारी भोजन जल्द ही मनुष्य का पेट पचा लेता है l पहली बार 1 October 1977 में यूके वेगन सोसाइटी ने मनाया था l रिसर्च में साबित हुआ है कि शुद्ध शाकाहारी खानपान करने वाले व्यक्तियों में हृदय (Heart) से संबंधित बीमारी होने की संभावना 30% कम होती है l आज-कल भारतीयों लोगों में मोटापा भी एक समस्या बनती जा रही है यदि शाकाहारी बनकर 2-3 महीने संतुलित आहार करें तो वजन कम होता है l
  • 1 अक्टूबर - बुजुर्गों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस = प्रथम बार 1 अक्टूबर 1991 को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अन्तराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया था l 14 अक्टूबर 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा अन्तराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस 1 अक्टूबर को आयोजित करने की घोषणा की गई थी तब से प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को वृद्धजन दिवस मनाया जाता है l वृद्धों और उम्रदराज लोगों देखभाल व सम्मान करने हेतु तथा बुजुर्गों के साथ भेदभाव, दुर्व्यवहार और अन्याय पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस दिवस को आयोजित किया जाता है l
  • 1 अक्टूबर - अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस = अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को कॉफी की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए कॉफी दिवस आयोजित किया जाता है। कॉफी दिवस हर साल अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन द्वारा मनाया जाता है। ध्यान दे कि कॉफी दिवस पहली बार वर्ष 1983 में ऑल जापान कॉफी एसोसिएशन ने आयोजित किया था।
  • 2 अक्‍टूबर – महात्मा गांधी जन्म दिवस
  • 2 अक्टूबर - विश्व अहिंसा दिवस
  • 2 अक्‍टूबर – लालबहादुर शास्त्री जन्म दिवस
  • 3 अक्टूबर - विश्व प्रकृति दिवस
  • 3 अक्टूबर - जर्मन एकता दिवस = जर्मन एकता दिवस जर्मनी देश का राष्ट्रीय दिवस है, जो प्रतिवर्ष 3 अक्टूबर 1990 में जर्मन पुनर्मिलन की वर्षगांठ पर मनाया जाता है। ध्यान दे कि वर्ष 1954 से 1990 तक 17 जून को जर्मन देश जर्मन एकता दिवस मनाया था। इसके बाद 3 अक्टूबर 1990 में जर्मन पुनर्मिलन की वजह से जर्मन एकता दिवस प्रतिवर्ष “17 जून” तथा “3 अक्टूबर” को आयोजित किया जाने लगा।
  • 4 अक्टूबर - विश्व पशु कल्याण दिवस
  • 6 अक्टूबर - विश्व वन्य प्राणी दिवस
  • 8 अक्टूबर – भारतीय वायु सेना दिवस
  • 9 अक्टूबर – विश्व डाक दिवस = डाक सेवा में जागरूकता करने और रोजमर्रा की जिंदगी में डाक सेवा भूमिका में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। 9 अक्टूबर 1874 में, स्विट्ज़रलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना के उपलक्ष में विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। ध्यान दे कि पहला विश्व डाक दिवस 1969 में टोक्यो, जापान में मनाया गया था।
  • 10 अक्टूबर - विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस = मानसिकता की बढ़ती बीमारी की रोकथाम के लिए यह दिवस आयोजित किया जाता है l वर्तमान में अधिकतर युवा पीडी का मोबाइल के द्वारा मानसिकता स्वास्थ्य ख़राब होता जा रहा है इसको ध्यान में रखते हुए विश्व तौर पर मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है l
  • 10 अक्टूबर - बचत बैंक दिवस
  • 11 अक्टूबर - पत्र दिवस
  • 11 अक्टूबर - गर्ल चाइल्ड का अंतर्राष्ट्रीय दिवस = 11 अक्टूबर को गर्ल चाइल्ड का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, लड़कियों के अधिकारों और विश्व भर की लड़कियों द्वारा सामना होने वाली अनेक प्रकार की चुनौतियों को जानने के लिए यह दिवस आयोजित किया जाता है। यह दिवस पहलीबार वर्ष 2012 में मनाया गया था। दिसंबर 2011 में कनाडा देश द्वारा संकल्प को अपनाने के द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इंटरनेशनल डे गर्ल चाइल्ड की स्थापना की गई थी।


  • 12 अक्टूबर - डाक टिकट संग्रह दिवस
  • 12 अक्टूबर - रजत जयंती दिन = 12 अक्टूबर 1993 को स्थापित होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रजत जयंती (25 वर्ष) आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत में मानवाधिकारों की उच्चतम शिक्षा विधिक निगरानी निकाय है जिससे मानव अधिकार अधिनियम 1993 के प्रावधानों के रूप में स्थापित किया गया। निकाय में 1 अध्यक्ष तथा चार सदस्य शामिल होते हैं, अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति तथा सदस्यों की नियुक्ति प्रधानमंत्री के द्वारा की जाती है।
  • 14 अक्टूबर - विश्व मानक दिवस
  • 15 अक्टूबर - विश्व ग्रामीण महिला दिवस = प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को विश्व ग्रामीण महिला दिवस ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस खाद्य सुरक्षा में सुधार, कृषि विकास में वृद्धि और ग्रामीण परिवारों में महिलाओं की भूमिका और योगदान पर प्रकाश डालना है। ध्यान दें कि पहला विश्व ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर 2008 को आयोजित गया था, जिसे दिसंबर 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपने संकल्प 62/136 द्वारा मान्यता प्रदान की गई थी।
  • 16 अक्टूबर – विश्‍व खाद्य दिवस = हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वैश्विक खाद्य कठनाईयों के बारे में जानकारी बढ़ाने तथा लोगों को उत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। ध्यान दे कि 16 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त राष्ट्र के खाद्य तथा कृषि संगठन की स्थापना की गई थी।
  • 16 अक्टूबर - विश्व अलर्जी जागरूकता दिवस
  • 17 अक्टूबर - अन्तराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस = 17 अक्टूबर को गरीबी उन्मूलन हेतु विश्व दिवस प्रतिवर्ष गरीबी और विनाश को समाप्त करने की जरूरत के बारे में व्यक्तिओं की जानकारी बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। यह दिवस जोसेफ व्रेसिंस्की ने कॉल टू एक्शन की तीसवीं वर्षगांठ को भी नामित किया गया है, जिसने 17 अक्टूबर को गरीबी पर काबू पाने और गरीबी उन्मूलन के लिए विश्व दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता के रूप में मनाया था।
  • 17 अक्टूबर - विश्व ड्रामा दिवस
  • 20 अक्टूबर - विश्व संखियाकी दिवस
  • 21 अक्टूबर - विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस
  • 21 अक्टूबर - भारतीय पुलिस स्मृति दिवस = वर्ष 21 अक्टूबर 1959 में चीनी सेना ने घाट लगा कर भारतीय CRPF पर हमला किया तो CRPF बटालियन कम्पनी के 21 जवानों ने चीनी सेना को मुह तोड़ जवाब दिया जिसमें 10 भारतीय CRPF के जवान शहीद हो गए थे l
  • 24 अक्टूबर – विश्व पोलियो दिवस = हर साल 24 अक्टूबर को विश्व स्तर पर पोलियो रोग के खतरों की जानकारी बढ़ाने के लिए विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। पोलियो वैक्सीन की खोज करने वाली टीम के विशेष वैज्ञानिक जोनास साल्क के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। ध्यान दे कि जोनास साल्क की खोज ने ही पोलियो के वैक्सीन को विकास करने में अल्बर्ट सबिन की मदद की थी।
  • 24 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट दिवस = संयुक्त राष्ट्र दिवस दुनियाभर के लोगों को संयुक्त राष्ट्र संगठन के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु हर साल मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस संयुक्त राष्ट्र सप्ताह का एक हिस्सा है, जोकि 20 से 26 अक्टूबर तक चलता है। ध्यान दे कि वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र चार्टर की स्थापना के स्मरण पर संयुक्त राष्ट्र दिवस आयोजित करना प्रस्तावित किया था।
  • 24 अक्टूबर - विश्व विकास सुचना दिवस
  • 27 अक्टूबर - इन्फैंट्री दिवस = हर साल 27 अक्टूबर को भारतीय सेना द्वारा इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1947 में जम्मू तथा कश्मीर के पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय पैदल सेना द्वारा सर्वोच्च बलिदान की स्मरण में मनाया जाता है। 26 अक्टूबर 1947 को जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर के भारत में मिलवाने संबंधी प्रस्ताव पर समझौता करने के बाद भारतीय सेना ने प्रथम बार जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए थे l
  • 30 अक्टूबर - राष्टीय एकता दिवस
  • 31 अक्टूबर - विश्व बचत दिन = हर साल 31 अक्टूबर को बैंकों पर नागरिकों के विश्वास को दुबारा स्थापित करने के लक्ष्य से विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 1925 में इटली के मिलान में विश्व बचत बैंक कांग्रेस के समय में स्थापित किया गया। यह दिवस वर्ष 1923 में जर्मनी के नागरिकों ने मौद्रिक सुधार नीति के कारण से बैंकों के समाप्त हुए विश्वास को दुबारा स्थापित करने के लक्ष्य से प्रस्तावित किया गया था।
  • अक्टूबर माह का दूसरा गुरुवार - विश्व दृष्टी दिवस = भारत "Digital India" की तरफ बढ़ते तो जा रहा है लेकिन इस दौड़ में आँखों पर भी असर आज-कल के दौर में युवाओं पर पड़ रह है जैसे अधिक मोबाइल, टीवी देखने से लोगों के आँखों के नीचे काले धब्बे होने लगे हैं l आँखों से संबंधित देखभाल व जागरूकता के लिए प्रतिवर्ष अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विश्व दृष्टी दिवस मनाया जाता है l वर्ष 2000 से विश्व विश्व दृष्टी दिवस मनाया जा रहा है l
अक्टूबर महीने के दिन और दिवस के लिए यह एप्प को इनस्टॉल करें नीचे क्लिक करें l
सभी महीनो के महत्वपूर्ण दिन और दिवस ↓
यह भी ध्यान दें ↓
  • यह अक्टूबर के महत्वपूर्ण दिन और दिवस परीक्षा उपयोगी पोस्ट को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर के शेयर जरुर करें l

I am CEO and Owner of PapaGK. I like write General Knowledge and Current Affairs for government job preparation article in Hindi language. If you like our website, Subscribe on Youtube now.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

You can comment here...We will reply shortly...